संदेश

News

चीनी के दाम में उछाल, 65 रुपये किलो तक पहुंची कीमत; त्योहारों से पहले बढ़ी चिंता

चित्र
नई दिल्ली, 20 अगस्त 2026। देशभर में चीनी की कीमतों में अचानक तेजी से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। कई बाजारों में खुदरा चीनी का भाव 60 से 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। कुछ समय पहले यही चीनी करीब 44–45 रुपये किलो के आसपास बिक रही थी। चीनी की कीमत बढ़ने के पीछे सीमित उपलब्धता, गन्ने की फसल पर मौसम का असर, एथेनॉल उत्पादन के लिए गन्ने का इस्तेमाल और त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली मांग प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। अगस्त से नवंबर के बीच त्योहारों के कारण मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों में चीनी की मांग बढ़ती है। बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने बड़े थोक उपभोक्ताओं के चीनी भंडारण पर नई पाबंदी लगाई है। नए नियम के तहत महीने में 10 मीट्रिक टन से अधिक चीनी इस्तेमाल करने वाले बड़े उपभोक्ता अब अधिकतम 15 दिनों की जरूरत के बराबर स्टॉक रख सकेंगे। सरकार बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रही है। आने वाले दिनों में कीमतों पर लोगों की नजर बनी रहेगी।

चीनी के दाम में उछाल, 65 रुपये किलो तक पहुंची कीमत; त्योहारों से पहले बढ़ी चिंता

चित्र
नई दिल्ली, 20 अगस्त 2026। देशभर में चीनी की कीमतों में अचानक तेजी से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। कई बाजारों में खुदरा चीनी का भाव 60 से 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। कुछ समय पहले यही चीनी करीब 44–45 रुपये किलो के आसपास बिक रही थी। चीनी की कीमत बढ़ने के पीछे सीमित उपलब्धता, गन्ने की फसल पर मौसम का असर, एथेनॉल उत्पादन के लिए गन्ने का इस्तेमाल और त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली मांग प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। अगस्त से नवंबर के बीच त्योहारों के कारण मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों में चीनी की मांग बढ़ती है। बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने बड़े थोक उपभोक्ताओं के चीनी भंडारण पर नई पाबंदी लगाई है। नए नियम के तहत महीने में 10 मीट्रिक टन से अधिक चीनी इस्तेमाल करने वाले बड़े उपभोक्ता अब अधिकतम 15 दिनों की जरूरत के बराबर स्टॉक रख सकेंगे। सरकार बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रही है। आने वाले दिनों में कीमतों पर लोगों की नजर बनी रहेगी।

एमएसडीयू में 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026'की हुयी शुरुआत*

चित्र
 *तीन दिन में परिसर में लगाए जायेंगे हजारों पौधे, शिक्षक-छात्रों ने दिखाई उत्साहपूर्ण सहभागिता* आजमगढ़, 12जुलाई। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में 12 से 14 जुलाई 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' का सफलतापूर्वक अभियान चलाया गया । यह आयोजन विश्वविद्यालय के एनएसएस और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया गया।वृक्षारोपण नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर में लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया, ताकि वे विकसित होकर भविष्य में पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व है। सामूहिक सहभागिता से ही हरित एवं स्वच्छ परिसर के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है।  इस अवसर पर सहायक कुलसचिव डॉ. महेश कुमार श्रीवास्तव, नित्यानंद,...

एमएसडीयू ने एक साथ 11 विषयों का एमए रिजल्ट किया जारी, छात्रों को मिली बड़ी राहत*

चित्र
*एमएसडीयू ने एक साथ 11 विषयों का एमए रिजल्ट किया जारी, छात्रों को मिली बड़ी राहत* *कुलपति बोले- समय पर पारदर्शी परिणाम हमारी प्रतिबद्धता; परीक्षा नियंत्रक ने शेष विषयों का रिजल्ट अति शीघ्र जारी करने का दिया भरोसा* आजमगढ़, 22 जून। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ ने एमए अंतिम वर्ष के छात्रों को बड़ी राहत देते हुए 11 विषयों के परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित कर दिए हैं। इस बार विश्वविद्यालय ने मूल्यांकन और रिजल्ट प्रकाशन की प्रक्रिया को तेज करते हुए रिकॉर्ड समय में परिणाम जारी किए हैं। जारी परिणामों में अंग्रेजी, गणित, अर्थशास्त्र, संस्कृत, प्राणी विज्ञान, उर्दू, अरबी, दर्शनशास्त्र, रक्षा अध्ययन, प्राचीन भारतीय इतिहास तथा मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट शामिल है। विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों के परीक्षार्थी अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। कुलपति प्रो. संजीव कुमार के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया है। “छात्रों का भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। समय पर परिणाम जारी करना एमएसडीयू की प्रति...

एमएसडीयू कार्य परिषद की बैठक में कई अहम फैसले

चित्र
 महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय (एमएसडीयू) की कार्य परिषद की बैठक में अतिथि शिक्षकों के कार्यकाल नवीनीकरण, स्थायी पदों पर पुनः भर्ती विज्ञापन, विधि एवं इंजीनियरिंग संकाय में संविदा शिक्षकों की नियुक्ति तथा ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ व्यवस्था को मंजूरी दी गई। बैठक में छात्र कल्याण, शोध एवं प्लेसमेंट गतिविधियों को मजबूत करने के लिए चार नए पद सृजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पीएचडी (अंशकालिक) सत्र-2026 की फीस में कमी कर शोध को बढ़ावा देने की पहल की गई। कार्य परिषद ने संबद्ध महाविद्यालयों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई का भी निर्णय लिया। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय की प्राथमिकता छात्र हित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारोन्मुख शैक्षणिक वातावरण का निर्माण है।

देश के प्रमुख ठिकानों पर ड्रोन हमले की आशंका, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

चित्र
नई दिल्ली। देश के प्रमुख और संवेदनशील ठिकानों संभावित ड्रोन हमले की आशंका को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। खुफिया सूचनाओं के आधार पर महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों, रक्षा संस्थानों, हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और अन्य रणनीतिक स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। संदिग्ध ड्रोन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है तथा कई संवेदनशील क्षेत्रों में एंटी-ड्रोन सिस्टम भी सक्रिय कर दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह तैयार हैं। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध ड्रोन या असामान्य गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल स्थानीय प्रशासन या पुलिस को सूचित करें। विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक समय में ड्रोन तकनीक का उपयोग तेजी से बढ़ा है, जिसके चलते सुरक्षा चुनौतियां भी बढ़ी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी...

13 जून को आजमगढ़ यूनिवर्सिटी प्रांगण मे योगी जी का कार्यक्रम

चित्र
आजमगढ़, 12 जून। जिले में 13 जून को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन एवं जनसभा कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। लगातार बारिश के कारण कृषि महाविद्यालय कोटवा परिसर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया गया है। अब मुख्यमंत्री का कार्यक्रम महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। गुरुवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने नए कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माणाधीन जर्मन हैंगर, जनसभा स्थल, आमजन एवं वीआईपी पार्किंग व्यवस्था, सेफ हाउस, बैठक स्थल, आगमन एवं प्रस्थान मार्ग, सुरक्षा प्रबंध सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी ...

आजमगढ़ यूनिवर्सिटी मे नियुक्त हुए रजिस्ट्रार

चित्र
*नव नियुक्त कुलसचिव अमृत लाल ने ग्रहण किया कार्यभार, प्रशासनिक अनुभव से विश्वविद्यालय को मिलेगी नई दिशा* आजमगढ़, 11 जून 2026, महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के नव नियुक्त कुलसचिव श्री अमृत लाल ने गुरुवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने विश्वविद्यालय में सुशासन, पारदर्शिता, प्रशासनिक दक्षता तथा शैक्षणिक विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। श्री अमृत लाल उच्च शिक्षा प्रशासन के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। इससे पूर्व वे गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद में परीक्षा नियंत्रक के पद पर कार्यरत रहे हैं। इसके अतिरिक्त वे वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में उप कुलसचिव के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन से जुड़े विभिन्न दायित्वों के सफल निर्वहन का उनका लंबा अनुभव उन्हें एक कुशल एवं अनुभवी प्रशासक के रूप में स्थापित करता है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री अमृत लाल ने कहा कि विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था, समयबद्ध कार्य निष्पादन तथा सभी हितधारकों के मध्य प्रभावी समन्वय अ...

रोहित शर्मा होंगे पदम् श्री से सम्मानित

चित्र
नई दिल्ली: भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार 2026 के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के नामों की घोषणा की है। इस क्रम में चिकित्सा और खेल जगत से तीन प्रमुख हस्तियों को पद्मश्री सम्मान प्रदान किया जाएगा। प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ एवं नवजात शिशु चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. आर्मिडा फर्नांडीज़ को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने नवजात शिशुओं की देखभाल और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारतीय कुश्ती टीम के महान फ्रीस्टाइल कुश्ती कोच व्लादिमेर मेस्त्विरीश्विली को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा। भारतीय कुश्ती को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा। वहीं, भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Rohit Sharma को क्रिकेट जगत में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, नेतृत्व क्षमता और खेल के प्रति योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। रोहित शर्मा आधुनिक क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों और कप्तानों में गिने ज...

छत्रपति शाहूजी विश्वविद्यालय में आउट सोर्स पद पर बंपर भर्तियां

चित्र
CSJMU में 94 आउटसोर्सिंग पदों पर भर्ती, कंप्यूटर ऑपरेटर और MTS के लिए सबसे ज्यादा रिक्तियां CSJMU कानपुर में आउटसोर्सिंग के माध्यम से 94 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) ने विभिन्न विभागों में आउटसोर्सिंग कर्मियों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार कुल 94 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।  भर्ती में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर, इंस्ट्रक्टर, लैब असिस्टेंट, रिसेप्शनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, एसी मेंटेनेंस, मैकेनिकल मेंटेनेंस, प्लंबर, कंप्यूटर ऑपरेटर, ऑफिस कर्मिक, एमटीएस और सफाई कर्मी सहित विभिन्न पद शामिल हैं। सबसे अधिक 23 पद कंप्यूटर ऑपरेटर तथा 33 पद एमटीएस के लिए निर्धारित किए गए हैं। प्रमुख पद एवं रिक्तियां ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर – 3 पद इंस्ट्रक्टर (इंटीरियर डिजाइन) – 2 पद इंस्ट्रक्टर (फैशन एवं एपेरल डिजाइन) – 1 पद इंस्ट्रक्टर (कंप्यूटर एप्लीकेशन/ग्राफिक डिजाइन) – 2 पद लैब असिस्टेंट – 16 पद रिसेप्शनिस्ट – 2 पद इलेक्ट्रिशि...

नेहरू से ज्यादा कार्यकाल प्रधानमंत्री जी का

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। 10 जून 2026 को उन्होंने लगातार 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही वह भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद वर्ष 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में लगातार जीत हासिल कर उन्होंने तीसरी बार देश का नेतृत्व संभाला। लगातार तीन चुनावों में जनता का समर्थन प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल करना भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं, आर्थिक सुधारों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर व्यापक कार्य किए गए हैं। उनके कार्यकाल में भारत की वैश्विक स्तर पर उपस्थिति भी मजबूत हुई है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह उपलब्धि भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर बने रहना और जनता का विश्वास बना...

खान सर की बढ़ी मुश्किलें

चित्र
दिल्ली हाईकोर्ट से अंजना ओम कश्यप को तत्काल राहत नहीं, खान सर से मांगा जवाब नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने पत्रकार अंजना ओम कश्यप और टीवी टुडे नेटवर्क की ओर से दायर मानहानि मामले में फिलहाल कोई अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने खान सर समेत अन्य पक्षों को जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई 17 जून तय की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि खान सर और अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर अंजना ओम कश्यप व आज तक के खिलाफ मानहानिकारक टिप्पणियां कीं। वहीं, खान सर इस समय पटना में अपने संस्थान के बाहर हुई गोलीबारी और सुरक्षा मानकों में कथित खामियों को लेकर भी विवादों में घिरे हुए हैं।

DU प्रोफेसर हत्याकांड की ताज़ा रिपोर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ. देबोस्मिता पॉल की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए पश्चिम बंगाल के बर्धमान से एक दंपती और उनके नाबालिग बेटे को हिरासत में लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे करोड़ों रुपये की पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद मुख्य वजह था।  पुलिस के अनुसार, आरोपी दंपती डॉ. पॉल की पश्चिम बंगाल स्थित पैतृक संपत्ति में किरायेदार के रूप में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि प्रोफेसर ने संपत्ति बेचने से इनकार कर दिया था और किरायेदारों को मकान खाली करने के लिए कहा था। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने कथित तौर पर हत्या की साजिश  जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी दंपती अपने नाबालिग बेटे के साथ लगभग 1400 किलोमीटर की यात्रा कर दिल्ली पहुंचे थे। पुलिस का मानना है कि बेटे को साथ लाने का उद्देश्य संदेह से बचना था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वापस पश्चिम बंगाल लौट गए थे।  सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल फोन लोकेशन और रेलवे यात्रा रिकॉर्ड के आधार पर दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। मामले की जा...

महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में नित्यानंद बने सहायक कुलसचिव, संभाला कार्यभार

चित्र
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में नवागत सहायक कुलसचिव नित्यानंद ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व वे दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में इसी पद पर कार्यरत थे।  कार्यभार ग्रहण करने के बाद नित्यानंद ने कहा कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को समयबद्ध, पारदर्शी तथा गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र हितों को सर्वोपरि रखते हुए शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेगा। उनके कार्यभार ग्रहण करने पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और सफल कार्यकाल की कामना की।

आप इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं।

चित्र
रायपुर/नई दिल्ली। सोमवार (8 जून) को होने वाली INDIA गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम आदमी पार्टी अब INDIA गठबंधन का हिस्सा नहीं है। रायपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान संजय सिंह ने कहा, "आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन की सदस्य नहीं है, इसलिए उनकी बैठक पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। वे स्वयं बताएंगे कि भविष्य के लिए उनकी क्या रणनीति है।" संजय सिंह के इस बयान को विपक्षी राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। INDIA गठबंधन का गठन केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से किया गया था, जिसमें आम आदमी पार्टी भी शामिल थी। हालांकि पिछले कुछ समय से कई मुद्दों पर AAP और गठबंधन के अन्य दलों के बीच मतभेद देखने को मिले हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि संजय सिंह का यह बयान विपक्षी एकता को लेकर नए सवाल खड़े कर सकता है। वहीं, INDIA गठबंधन की बैठक में आगामी चुनावी रणनीति, राज्यों की राजनीतिक स्थिति और विपक्षी दलों के बीच समन्वय जैसे मुद्दों ...

2016 से अब तक दर्जनों पेपर लीक, लाखों युवाओं के भविष्य पर संकट"**

नई दिल्ली। देश में प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं की विश्वसनीयता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। वर्ष 2016 से लेकर अब तक विभिन्न राज्यों और राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में पेपर लीक के दर्जनों मामले सामने आ चुके हैं। इन घटनाओं ने लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य को प्रभावित किया है और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर गंभीर बहस छेड़ दी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वर्ष 2019 से 2024 के बीच देश के 19 राज्यों में कम से कम 65 प्रमुख परीक्षाएँ पेपर लीक की घटनाओं से प्रभावित हुईं। इनमें भर्ती परीक्षाओं से लेकर प्रवेश परीक्षाएँ तक शामिल हैं। कई मामलों में परीक्षाएँ रद्द करनी पड़ीं, जबकि कुछ को स्थगित किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि पेपर लीक केवल परीक्षा व्यवस्था की समस्या नहीं है, बल्कि यह युवाओं के विश्वास और मेहनत पर भी सीधा आघात है। कई अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा देनी पड़ी, जिससे आर्थिक और मानसिक दबाव बढ़ा। हाल के वर्षों में NEET-UG, UGC-NET, UP Police Constable, REET, UPTET, SSC तथा विभिन्न राज्य स्तरीय भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवादों ने इस मुद्दे को राष्ट्रीय बहस का विषय...

पवन सिंह के बयान पर बहस

चित्र
भोजपुरी अभिनेता एवं गायक Pawan Singh का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने Nitin Nabin को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बता दिया। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक जानकारी को लेकर सवाल उठने लगे। बयान वायरल होने के बाद कई लोगों ने पवन सिंह की राजनीतिक समझ पर टिप्पणी की और कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय व्यक्तियों को राजनीतिक पदों और नेताओं के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। वहीं, उनके समर्थकों का कहना है कि यह केवल जुबान फिसलने या जानकारी की सामान्य भूल का मामला हो सकता है। फिलहाल यह बयान सोशल मीडिया पर बहस का विषय बना हुआ है और इसे लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाओगे तो सरकार छोड़ेगा नहीं।

खान सर के खान हेल्थ केयर अस्पताल में अग्नि सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी सामने आने के बाद अग्निशमन विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि 15 दिनों के भीतर सुरक्षा संबंधी कमियां दूर नहीं की गईं तो अस्पताल को सील करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।अग्निशमन विभाग की ओर से किए गए औचक निरीक्षण और सुरक्षा ऑडिट में अस्पताल परिसर में कई गंभीर कमियां पाई गईं। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि अस्पताल में आग या अन्य आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध पर्याप्त नहीं हैं।अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार के नेतृत्व में हुई जांच में सबसे बड़ी खामी भवन संरचना में मिली। नियमों के अनुसार पांच मंजिला व्यावसायिक एवं सार्वजनिक भवनों में कम से कम दो सीढ़ियां होना अनिवार्य है, लेकिन अस्पताल में ऊपर से नीचे आने-जाने के लिए केवल एक ही सीढ़ी की व्यवस्था पाई गई। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि आग बुझाने के लिए लगाए जाने वाले स्वचालित स्प्रिंकलर पर्याप्त संख्या में नहीं हैं।इसके अलावा अस्पताल के किसी भी हिस्से में फायर फ्लोर प्लान प्रदर्शित नहीं किय...

CJP का हुआ मोये मोये

चित्र
सोशल मीडिया दावों और ज़मीनी हकीकत में फर्क, कार्यक्रम में कम भीड़ की चर्चा आज एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत बड़ी संख्या में पुलिस बल और मीडिया प्रतिनिधियों की मौजूदगी देखी गई। मौके पर लगभग 100 मीडिया कर्मी और करीब 200 पुलिस जवान तैनात रहे। हालांकि कार्यक्रम में भीड़ अपेक्षाकृत कम रही। शुरुआती अनुमान के अनुसार उपस्थित लोगों की संख्या लगभग 150 से 200 के बीच बताई जा रही है। इससे पहले सोशल मीडिया पर कार्यक्रम को लेकर काफी चर्चा और प्रचार देखा गया था, लेकिन ज़मीनी स्तर पर उपस्थिति अपेक्षाओं के मुकाबले कम रही। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतज़ाम किए थे। एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गई थी। विश्लेषकों का मानना है कि सोशल मीडिया पर बने माहौल और वास्तविक उपस्थिति के बीच अक्सर अंतर देखने को मिलता है, और यह मामला भी उसी प्रवृत्ति को दर्शाता है। प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति की सूचना नहीं मिली।

विश्व पर्यावरण दिवस पर नई दिल्ली में ई85 फ्यूल लॉन्च, स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम

चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर नई दिल्ली में ई85 फ्यूल लॉन्च, स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम नई दिल्ली, 5 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri ने नई दिल्ली में Indian Oil Corporation के एक रिटेल आउटलेट पर ई85 (E85) फ्यूल लॉन्च किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ई85 एक उच्च-इथेनॉल मिश्रित ईंधन है, जिसमें 80 से 85 प्रतिशत इथेनॉल और 14 से 19 प्रतिशत पेट्रोल होता है। इसे विशेष रूप से फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों (FFV) के उपयोग के लिए विकसित किया गया है। सरकार का उद्देश्य फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बढ़ावा देना है। ये वाहन E20 से लेकर E100 तक विभिन्न इथेनॉल मिश्रणों पर संचालित हो सकते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को ईंधन चयन में अधिक लचीलापन मिलता है। इस पहल से जैव ईंधन के उपयोग को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ कार्बन उत्सर्जन में कमी आने की भी उम्मीद है।

नए वित्ताधिकारी शैलेश गिरि ने संभाला कार्यभार, वित्तीय पारदर्शिता और संसाधन प्रबंधन को बताया प्राथमिकता*

चित्र
आजमगढ़, दिनांक 03/06/2026 ,महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के नव नियुक्त वित्ताधिकारी शैलेश गिरि ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने विश्वविद्यालय की वित्तीय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं दक्ष बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। शैलेश गिरि ने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय के समग्र विकास में वित्तीय अनुशासन एवं संसाधनों का प्रभावी प्रबंधन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उनकी प्राथमिकताओं में वित्तीय प्रबंधन को सुदृढ़ करना, बजट निर्माण एवं संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करना, आय-व्यय की पारदर्शी व्यवस्था विकसित करना तथा सभी वित्तीय प्रक्रियाओं को शासन एवं विश्वविद्यालय के नियमों के अनुरूप संचालित करना शामिल है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में डिजिटल वित्तीय प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, जिससे भुगतान, लेखांकन एवं वित्तीय निगरानी की प्रक्रियाएं सरल, त्वरित एवं पारदर्शी बन सकें। उन्होंने समयबद्ध वेतन एवं अन्य भुगतानों के निस्तारण, ऑडिट संबंधी मामलों के समाधान तथा वित्तीय जवाबदेही को मजबूत करने पर भी विशेष बल दिया। नव नियुक्त वित्त...

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खान सर की बढ़ी मुश्किलें

13 जून को आजमगढ़ यूनिवर्सिटी प्रांगण मे योगी जी का कार्यक्रम

छत्रपति शाहूजी विश्वविद्यालय में आउट सोर्स पद पर बंपर भर्तियां