News

चीनी के दाम में उछाल, 65 रुपये किलो तक पहुंची कीमत; त्योहारों से पहले बढ़ी चिंता

चित्र
नई दिल्ली, 20 अगस्त 2026। देशभर में चीनी की कीमतों में अचानक तेजी से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। कई बाजारों में खुदरा चीनी का भाव 60 से 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। कुछ समय पहले यही चीनी करीब 44–45 रुपये किलो के आसपास बिक रही थी। चीनी की कीमत बढ़ने के पीछे सीमित उपलब्धता, गन्ने की फसल पर मौसम का असर, एथेनॉल उत्पादन के लिए गन्ने का इस्तेमाल और त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली मांग प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। अगस्त से नवंबर के बीच त्योहारों के कारण मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों में चीनी की मांग बढ़ती है। बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने बड़े थोक उपभोक्ताओं के चीनी भंडारण पर नई पाबंदी लगाई है। नए नियम के तहत महीने में 10 मीट्रिक टन से अधिक चीनी इस्तेमाल करने वाले बड़े उपभोक्ता अब अधिकतम 15 दिनों की जरूरत के बराबर स्टॉक रख सकेंगे। सरकार बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रही है। आने वाले दिनों में कीमतों पर लोगों की नजर बनी रहेगी।

एमएसडीयू कार्य परिषद की बैठक में कई अहम फैसले

 महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय (एमएसडीयू) की कार्य परिषद की बैठक में अतिथि शिक्षकों के कार्यकाल नवीनीकरण, स्थायी पदों पर पुनः भर्ती विज्ञापन, विधि एवं इंजीनियरिंग संकाय में संविदा शिक्षकों की नियुक्ति तथा ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ व्यवस्था को मंजूरी दी गई।
बैठक में छात्र कल्याण, शोध एवं प्लेसमेंट गतिविधियों को मजबूत करने के लिए चार नए पद सृजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पीएचडी (अंशकालिक) सत्र-2026 की फीस में कमी कर शोध को बढ़ावा देने की पहल की गई।
कार्य परिषद ने संबद्ध महाविद्यालयों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई का भी निर्णय लिया। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय की प्राथमिकता छात्र हित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारोन्मुख शैक्षणिक वातावरण का निर्माण है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खान सर की बढ़ी मुश्किलें

13 जून को आजमगढ़ यूनिवर्सिटी प्रांगण मे योगी जी का कार्यक्रम

छत्रपति शाहूजी विश्वविद्यालय में आउट सोर्स पद पर बंपर भर्तियां