News

चीनी के दाम में उछाल, 65 रुपये किलो तक पहुंची कीमत; त्योहारों से पहले बढ़ी चिंता

चित्र
नई दिल्ली, 20 अगस्त 2026। देशभर में चीनी की कीमतों में अचानक तेजी से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। कई बाजारों में खुदरा चीनी का भाव 60 से 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। कुछ समय पहले यही चीनी करीब 44–45 रुपये किलो के आसपास बिक रही थी। चीनी की कीमत बढ़ने के पीछे सीमित उपलब्धता, गन्ने की फसल पर मौसम का असर, एथेनॉल उत्पादन के लिए गन्ने का इस्तेमाल और त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली मांग प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। अगस्त से नवंबर के बीच त्योहारों के कारण मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों में चीनी की मांग बढ़ती है। बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने बड़े थोक उपभोक्ताओं के चीनी भंडारण पर नई पाबंदी लगाई है। नए नियम के तहत महीने में 10 मीट्रिक टन से अधिक चीनी इस्तेमाल करने वाले बड़े उपभोक्ता अब अधिकतम 15 दिनों की जरूरत के बराबर स्टॉक रख सकेंगे। सरकार बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रही है। आने वाले दिनों में कीमतों पर लोगों की नजर बनी रहेगी।

छत्रपति शाहूजी विश्वविद्यालय में आउट सोर्स पद पर बंपर भर्तियां

CSJMU में 94 आउटसोर्सिंग पदों पर भर्ती, कंप्यूटर ऑपरेटर और MTS के लिए सबसे ज्यादा रिक्तियांCSJMU कानपुर में आउटसोर्सिंग के माध्यम से 94 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) ने विभिन्न विभागों में आउटसोर्सिंग कर्मियों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार कुल 94 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 
भर्ती में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर, इंस्ट्रक्टर, लैब असिस्टेंट, रिसेप्शनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, एसी मेंटेनेंस, मैकेनिकल मेंटेनेंस, प्लंबर, कंप्यूटर ऑपरेटर, ऑफिस कर्मिक, एमटीएस और सफाई कर्मी सहित विभिन्न पद शामिल हैं। सबसे अधिक 23 पद कंप्यूटर ऑपरेटर तथा 33 पद एमटीएस के लिए निर्धारित किए गए हैं।
प्रमुख पद एवं रिक्तियां
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर – 3 पद
इंस्ट्रक्टर (इंटीरियर डिजाइन) – 2 पद
इंस्ट्रक्टर (फैशन एवं एपेरल डिजाइन) – 1 पद
इंस्ट्रक्टर (कंप्यूटर एप्लीकेशन/ग्राफिक डिजाइन) – 2 पद
लैब असिस्टेंट – 16 पद
रिसेप्शनिस्ट – 2 पद
इलेक्ट्रिशियन – 2 पद
एसी मेंटेनेंस – 2 पद
मैकेनिकल मेंटेनेंस – 1 पद
प्लंबर – 2 पद
कंप्यूटर ऑपरेटर – 23 पद
ऑफिस कर्मिक – 2 पद
एमटीएस – 33 पद
सफाई कर्मी – 5 पद
विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए स्नातक एवं डिप्लोमा, जबकि अन्य के लिए आईटीआई, इंटरमीडिएट अथवा हाईस्कूल योग्यता मांगी गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित पात्रता एवं शर्तों का अध्ययन कर सेवायोजन पोर्टल पर आवेदन करने की अपील की है। भर्ती प्रक्रिया आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से संपन्न कराई जा 
CSJMU में 94 आउटसोर्सिंग पदों पर भर्ती, कंप्यूटर ऑपरेटर और MTS के लिए सबसे ज्यादा रिक्तियां

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खान सर की बढ़ी मुश्किलें

13 जून को आजमगढ़ यूनिवर्सिटी प्रांगण मे योगी जी का कार्यक्रम