News

चीनी के दाम में उछाल, 65 रुपये किलो तक पहुंची कीमत; त्योहारों से पहले बढ़ी चिंता

चित्र
नई दिल्ली, 20 अगस्त 2026। देशभर में चीनी की कीमतों में अचानक तेजी से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। कई बाजारों में खुदरा चीनी का भाव 60 से 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। कुछ समय पहले यही चीनी करीब 44–45 रुपये किलो के आसपास बिक रही थी। चीनी की कीमत बढ़ने के पीछे सीमित उपलब्धता, गन्ने की फसल पर मौसम का असर, एथेनॉल उत्पादन के लिए गन्ने का इस्तेमाल और त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली मांग प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। अगस्त से नवंबर के बीच त्योहारों के कारण मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों में चीनी की मांग बढ़ती है। बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने बड़े थोक उपभोक्ताओं के चीनी भंडारण पर नई पाबंदी लगाई है। नए नियम के तहत महीने में 10 मीट्रिक टन से अधिक चीनी इस्तेमाल करने वाले बड़े उपभोक्ता अब अधिकतम 15 दिनों की जरूरत के बराबर स्टॉक रख सकेंगे। सरकार बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रही है। आने वाले दिनों में कीमतों पर लोगों की नजर बनी रहेगी।

महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में नित्यानंद बने सहायक कुलसचिव, संभाला कार्यभार

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में नवागत सहायक कुलसचिव नित्यानंद ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व वे दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में इसी पद पर कार्यरत थे। 
कार्यभार ग्रहण करने के बाद नित्यानंद ने कहा कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को समयबद्ध, पारदर्शी तथा गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र हितों को सर्वोपरि रखते हुए शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेगा। उनके कार्यभार ग्रहण करने पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और सफल कार्यकाल की कामना की।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खान सर की बढ़ी मुश्किलें

13 जून को आजमगढ़ यूनिवर्सिटी प्रांगण मे योगी जी का कार्यक्रम

छत्रपति शाहूजी विश्वविद्यालय में आउट सोर्स पद पर बंपर भर्तियां