संदेश

University लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

News

चीनी के दाम में उछाल, 65 रुपये किलो तक पहुंची कीमत; त्योहारों से पहले बढ़ी चिंता

चित्र
नई दिल्ली, 20 अगस्त 2026। देशभर में चीनी की कीमतों में अचानक तेजी से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। कई बाजारों में खुदरा चीनी का भाव 60 से 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। कुछ समय पहले यही चीनी करीब 44–45 रुपये किलो के आसपास बिक रही थी। चीनी की कीमत बढ़ने के पीछे सीमित उपलब्धता, गन्ने की फसल पर मौसम का असर, एथेनॉल उत्पादन के लिए गन्ने का इस्तेमाल और त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली मांग प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। अगस्त से नवंबर के बीच त्योहारों के कारण मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों में चीनी की मांग बढ़ती है। बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने बड़े थोक उपभोक्ताओं के चीनी भंडारण पर नई पाबंदी लगाई है। नए नियम के तहत महीने में 10 मीट्रिक टन से अधिक चीनी इस्तेमाल करने वाले बड़े उपभोक्ता अब अधिकतम 15 दिनों की जरूरत के बराबर स्टॉक रख सकेंगे। सरकार बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रही है। आने वाले दिनों में कीमतों पर लोगों की नजर बनी रहेगी।

एमएसडीयू में 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026'की हुयी शुरुआत*

चित्र
 *तीन दिन में परिसर में लगाए जायेंगे हजारों पौधे, शिक्षक-छात्रों ने दिखाई उत्साहपूर्ण सहभागिता* आजमगढ़, 12जुलाई। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में 12 से 14 जुलाई 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' का सफलतापूर्वक अभियान चलाया गया । यह आयोजन विश्वविद्यालय के एनएसएस और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया गया।वृक्षारोपण नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर में लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया, ताकि वे विकसित होकर भविष्य में पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व है। सामूहिक सहभागिता से ही हरित एवं स्वच्छ परिसर के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है।  इस अवसर पर सहायक कुलसचिव डॉ. महेश कुमार श्रीवास्तव, नित्यानंद,...

एमएसडीयू ने एक साथ 11 विषयों का एमए रिजल्ट किया जारी, छात्रों को मिली बड़ी राहत*

चित्र
*एमएसडीयू ने एक साथ 11 विषयों का एमए रिजल्ट किया जारी, छात्रों को मिली बड़ी राहत* *कुलपति बोले- समय पर पारदर्शी परिणाम हमारी प्रतिबद्धता; परीक्षा नियंत्रक ने शेष विषयों का रिजल्ट अति शीघ्र जारी करने का दिया भरोसा* आजमगढ़, 22 जून। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ ने एमए अंतिम वर्ष के छात्रों को बड़ी राहत देते हुए 11 विषयों के परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित कर दिए हैं। इस बार विश्वविद्यालय ने मूल्यांकन और रिजल्ट प्रकाशन की प्रक्रिया को तेज करते हुए रिकॉर्ड समय में परिणाम जारी किए हैं। जारी परिणामों में अंग्रेजी, गणित, अर्थशास्त्र, संस्कृत, प्राणी विज्ञान, उर्दू, अरबी, दर्शनशास्त्र, रक्षा अध्ययन, प्राचीन भारतीय इतिहास तथा मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट शामिल है। विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों के परीक्षार्थी अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। कुलपति प्रो. संजीव कुमार के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया है। “छात्रों का भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। समय पर परिणाम जारी करना एमएसडीयू की प्रति...

एमएसडीयू कार्य परिषद की बैठक में कई अहम फैसले

चित्र
 महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय (एमएसडीयू) की कार्य परिषद की बैठक में अतिथि शिक्षकों के कार्यकाल नवीनीकरण, स्थायी पदों पर पुनः भर्ती विज्ञापन, विधि एवं इंजीनियरिंग संकाय में संविदा शिक्षकों की नियुक्ति तथा ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ व्यवस्था को मंजूरी दी गई। बैठक में छात्र कल्याण, शोध एवं प्लेसमेंट गतिविधियों को मजबूत करने के लिए चार नए पद सृजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पीएचडी (अंशकालिक) सत्र-2026 की फीस में कमी कर शोध को बढ़ावा देने की पहल की गई। कार्य परिषद ने संबद्ध महाविद्यालयों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई का भी निर्णय लिया। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय की प्राथमिकता छात्र हित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारोन्मुख शैक्षणिक वातावरण का निर्माण है।

13 जून को आजमगढ़ यूनिवर्सिटी प्रांगण मे योगी जी का कार्यक्रम

चित्र
आजमगढ़, 12 जून। जिले में 13 जून को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन एवं जनसभा कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। लगातार बारिश के कारण कृषि महाविद्यालय कोटवा परिसर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया गया है। अब मुख्यमंत्री का कार्यक्रम महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। गुरुवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने नए कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माणाधीन जर्मन हैंगर, जनसभा स्थल, आमजन एवं वीआईपी पार्किंग व्यवस्था, सेफ हाउस, बैठक स्थल, आगमन एवं प्रस्थान मार्ग, सुरक्षा प्रबंध सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी ...

आजमगढ़ यूनिवर्सिटी मे नियुक्त हुए रजिस्ट्रार

चित्र
*नव नियुक्त कुलसचिव अमृत लाल ने ग्रहण किया कार्यभार, प्रशासनिक अनुभव से विश्वविद्यालय को मिलेगी नई दिशा* आजमगढ़, 11 जून 2026, महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के नव नियुक्त कुलसचिव श्री अमृत लाल ने गुरुवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने विश्वविद्यालय में सुशासन, पारदर्शिता, प्रशासनिक दक्षता तथा शैक्षणिक विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। श्री अमृत लाल उच्च शिक्षा प्रशासन के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। इससे पूर्व वे गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद में परीक्षा नियंत्रक के पद पर कार्यरत रहे हैं। इसके अतिरिक्त वे वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में उप कुलसचिव के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन से जुड़े विभिन्न दायित्वों के सफल निर्वहन का उनका लंबा अनुभव उन्हें एक कुशल एवं अनुभवी प्रशासक के रूप में स्थापित करता है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री अमृत लाल ने कहा कि विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था, समयबद्ध कार्य निष्पादन तथा सभी हितधारकों के मध्य प्रभावी समन्वय अ...

छत्रपति शाहूजी विश्वविद्यालय में आउट सोर्स पद पर बंपर भर्तियां

चित्र
CSJMU में 94 आउटसोर्सिंग पदों पर भर्ती, कंप्यूटर ऑपरेटर और MTS के लिए सबसे ज्यादा रिक्तियां CSJMU कानपुर में आउटसोर्सिंग के माध्यम से 94 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) ने विभिन्न विभागों में आउटसोर्सिंग कर्मियों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार कुल 94 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।  भर्ती में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर, इंस्ट्रक्टर, लैब असिस्टेंट, रिसेप्शनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, एसी मेंटेनेंस, मैकेनिकल मेंटेनेंस, प्लंबर, कंप्यूटर ऑपरेटर, ऑफिस कर्मिक, एमटीएस और सफाई कर्मी सहित विभिन्न पद शामिल हैं। सबसे अधिक 23 पद कंप्यूटर ऑपरेटर तथा 33 पद एमटीएस के लिए निर्धारित किए गए हैं। प्रमुख पद एवं रिक्तियां ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर – 3 पद इंस्ट्रक्टर (इंटीरियर डिजाइन) – 2 पद इंस्ट्रक्टर (फैशन एवं एपेरल डिजाइन) – 1 पद इंस्ट्रक्टर (कंप्यूटर एप्लीकेशन/ग्राफिक डिजाइन) – 2 पद लैब असिस्टेंट – 16 पद रिसेप्शनिस्ट – 2 पद इलेक्ट्रिशि...

महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में नित्यानंद बने सहायक कुलसचिव, संभाला कार्यभार

चित्र
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में नवागत सहायक कुलसचिव नित्यानंद ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व वे दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में इसी पद पर कार्यरत थे।  कार्यभार ग्रहण करने के बाद नित्यानंद ने कहा कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को समयबद्ध, पारदर्शी तथा गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र हितों को सर्वोपरि रखते हुए शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेगा। उनके कार्यभार ग्रहण करने पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और सफल कार्यकाल की कामना की।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खान सर की बढ़ी मुश्किलें

13 जून को आजमगढ़ यूनिवर्सिटी प्रांगण मे योगी जी का कार्यक्रम

छत्रपति शाहूजी विश्वविद्यालय में आउट सोर्स पद पर बंपर भर्तियां