News

चीनी के दाम में उछाल, 65 रुपये किलो तक पहुंची कीमत; त्योहारों से पहले बढ़ी चिंता

चित्र
नई दिल्ली, 20 अगस्त 2026। देशभर में चीनी की कीमतों में अचानक तेजी से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। कई बाजारों में खुदरा चीनी का भाव 60 से 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। कुछ समय पहले यही चीनी करीब 44–45 रुपये किलो के आसपास बिक रही थी। चीनी की कीमत बढ़ने के पीछे सीमित उपलब्धता, गन्ने की फसल पर मौसम का असर, एथेनॉल उत्पादन के लिए गन्ने का इस्तेमाल और त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली मांग प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। अगस्त से नवंबर के बीच त्योहारों के कारण मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों में चीनी की मांग बढ़ती है। बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने बड़े थोक उपभोक्ताओं के चीनी भंडारण पर नई पाबंदी लगाई है। नए नियम के तहत महीने में 10 मीट्रिक टन से अधिक चीनी इस्तेमाल करने वाले बड़े उपभोक्ता अब अधिकतम 15 दिनों की जरूरत के बराबर स्टॉक रख सकेंगे। सरकार बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रही है। आने वाले दिनों में कीमतों पर लोगों की नजर बनी रहेगी।

सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाओगे तो सरकार छोड़ेगा नहीं।

खान सर के खान हेल्थ केयर अस्पताल में अग्नि सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी सामने आने के बाद अग्निशमन विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है।

विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि 15 दिनों के भीतर सुरक्षा संबंधी कमियां दूर नहीं की गईं तो अस्पताल को सील करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।अग्निशमन विभाग की ओर से किए गए औचक निरीक्षण और सुरक्षा ऑडिट में अस्पताल परिसर में कई गंभीर कमियां पाई गईं।

जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि अस्पताल में आग या अन्य आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध पर्याप्त नहीं हैं।अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार के नेतृत्व में हुई जांच में सबसे बड़ी खामी भवन संरचना में मिली।

नियमों के अनुसार पांच मंजिला व्यावसायिक एवं सार्वजनिक भवनों में कम से कम दो सीढ़ियां होना अनिवार्य है, लेकिन अस्पताल में ऊपर से नीचे आने-जाने के लिए केवल एक ही सीढ़ी की व्यवस्था पाई गई।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि आग बुझाने के लिए लगाए जाने वाले स्वचालित स्प्रिंकलर पर्याप्त संख्या में नहीं हैं।इसके अलावा अस्पताल के किसी भी हिस्से में फायर फ्लोर प्लान प्रदर्शित नहीं किया गया था, जो आपातकालीन स्थिति में लोगों के सुरक्षित निकास के लिए बेहद जरूरी माना जाता है।

अग्निशमन विभाग ने सभी कमियों को दर्ज करते हुए अस्पताल प्रशासन को आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है।

नोटिस में सुरक्षा मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को सुधार कार्य पूरा करने के लिए 15 दिनों की समयसीमा दी है।

इस अवधि के दौरान दूसरी सीढ़ी की व्यवस्था, पर्याप्त स्प्रिंकलर लगाने और फायर फ्लोर प्लान प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है।

अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रजीत कुमार ने कहा कि यदि तय समयसीमा के भीतर सभी कमियां दूर नहीं की गईं तो अस्पताल को सील करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।विभाग का कहना है कि मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।

#KhanSirHospital #Bihar #Patna #DainikJagran

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खान सर की बढ़ी मुश्किलें

13 जून को आजमगढ़ यूनिवर्सिटी प्रांगण मे योगी जी का कार्यक्रम

छत्रपति शाहूजी विश्वविद्यालय में आउट सोर्स पद पर बंपर भर्तियां